चेन्नई। देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने समर फेलोशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस फेलोशिप के जरिए छात्र बिना JEE या किसी प्रवेश परीक्षा के IIT मद्रास में रिसर्च करने का सुनहरा मौका पा सकते हैं।
यह कार्यक्रम खासतौर पर इंजीनियरिंग, साइंस, मैनेजमेंट और ह्यूमैनिटीज के मेधावी छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य उन्हें रिसर्च की दुनिया से परिचित कराना है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 2 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 2 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)
- फेलोशिप अवधि: 18 मई 2026 से 17 जुलाई 2026 (लगभग 2 महीने)
कौन कर सकता है आवेदन
इस समर फेलोशिप के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो:
- किसी भी IIT के छात्र न हों
- बीई/बीटेक या बीएससी (PCM) के तीसरे वर्ष में पढ़ रहे हों
- इंटीग्रेटेड या ड्यूल डिग्री प्रोग्राम के तीसरे या चौथे वर्ष में हों
- एमएससी, एमए या एमबीए के पहले वर्ष के छात्र हों
- जिनका अकादमिक रिकॉर्ड अच्छा हो
स्टाइपेंड और सुविधाएं
चयनित छात्रों को:
- ₹15,000 प्रति माह स्टाइपेंड
- IIT मद्रास के अनुभवी प्रोफेसरों के साथ रिसर्च करने का अवसर
- हॉस्टल और मेस की सुविधा (शुल्क के साथ, उपलब्धता के आधार पर)
किन विषयों में मिलेगा मौका
इस फेलोशिप के अंतर्गत कई विभाग शामिल हैं, जैसे:
- कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, केमिकल, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
- फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स
- ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज
- मैनेजमेंट स्टडीज
कैसे करें आवेदन
इच्छुक छात्र IIT मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट
👉 ssp.iitm.ac.in
पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान शैक्षणिक दस्तावेज, पहचान पत्र और संस्थान से जारी बोनाफाइड सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा।
खास बात
यह फेलोशिप पूरी तरह मेरिट आधारित है और इसमें किसी तरह की JEE या अन्य प्रवेश परीक्षा की आवश्यकता नहीं है।





